भिलाईनगर।खबरी गुल्लक
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा चोरी होने के मामले में पुलिस ने शनिवार को भाजपा वैशालीनगर मंडल के कोषाध्यक्ष भास्कर मुदलियार उर्फ बाचु को गिरफ्तार किया है। भाजपा संगठन के द्वारा उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। लोहा चोरी होने के मामले में यह 17 वीं गिरफ्तारी है। पूर्व में बीएसपी के अधिकारी हिमांशु भूषण मलिक, कर्मचारी मनोज देवांगन को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि वैशाली नगर निवासी भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई स्टील प्लांट के भीतर संचालित होती थीं। इसी का फायदा उठाकर उसने लोहा पार कराया।




