अंबिकापुर।खबरी गुल्लक
कोणार्क वासुदेव बिहार चांदनी चौक में स्वतंत्रता दिवस का समारोह देश भक्ति की भावना के बीच उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष देवेश शुक्ला ने ध्वजारोहण कर सभी उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देशभक्ति और देशप्रेम का संदेश दिया।
हरियाली तीज 2026 और सावन सुंदरी प्रतियोगिता
ध्वजारोहण के पश्चात कॉलोनी की महिलाओं द्वारा होटल अलंकार ग्रीन में 'हरियाली तीज 2026' के उपलक्ष्य में एक भव्य व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'सावन सुंदरी 2026 कोणार्क वासुदेव बिहार' प्रतियोगिता रही, जिसके परिणाम इस प्रकार हैं, सीनियर ग्रुप प्रथम श्रीमती मीना शुक्ला, जूनियर ग्रुप प्रथम श्रीमती अनिता साहू रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलोनी की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन में श्रीमती रेखा तायल अम्बिका गर्ग, श्रीमती मीना शुक्ला, श्रीमती सपना कर, श्रीमती निशु मित्तलश्रीमती अंकिता सोनी, सोनी मित्तल, अनिता प्रियल, शशि, अनिता सिंघल, संगीता पांडे, शिल्पी, सुमन, सुस्मिता, रामबाई, रंजीता, प्रभा, पूनम, गीता, तन्वी, जोया, रिद्धि, सृष्टि एवं कॉलोनी की समस्त महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और सराहनीय योगदान रहा।






