अम्बिकापुर।खबरी गुल्लक
समभाव महिला मंच के गुंजन समूह द्वारा स्वतंत्रता दिवस और सावन उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम रविवार को महामाया रोड स्थित हॉटल एवलॉन इन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और इसके बाद संपूर्ण आयोजन में देशभक्ति तथा सांस्कृतिक उल्लास का मिलाजुला वातावरण बना रहा।समभाव महिला मंच की संस्थापिका एवं सूत्रधार सुश्री वंदना दत्ता ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रप्रेम, आज़ादी की महत्ता तथा इस साझा समाज मंच की एकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ़ सांस्कृतिक सामंजस्य बढ़ाते हैं बल्कि समुदाय में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को भी मजबूत करते हैं। उद्घाटन प्रस्तुति में सदस्य रूबी सिद्दीकी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। वरिष्ठ सदस्य श्रीमती संतोष पांडे तथा श्रीमती नीलिमा गोयल ने क्रमशः स्वरचित सावन गीत और स्वतंत्रता-दिवस व सावन के संदर्भ में ओजस्वी कविता सुनाकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। श्रीमती अनीता मंदिलवार ने भी मनमोहक स्वरचित कविता से उपस्थितजन प्रभावित किए। कार्यक्रम के दौरान गुंजन समूह की अन्य बहनों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला से पृष्ठभूमि में उत्सव-भाव बनाए रखा। सावन सुंदरी का खिताब तनुश्री मिश्रा को दिया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्मकुमारी प्रजापिता की मुख्य सुश्री विद्या दीदी उपस्थित रहीं। उन्होंने नशामुक्त समाज के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बहनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और समाज निर्माण में महिला नेतृत्व की भूमिका पर बल दिया।
संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समभाव के अनेक सदस्यों व गुंजन समूह की सहकर्मियों संतोष पांडे, अलका इंगोले, नीलिमा गोयल, ज्योति चोपड़ा, कुंजबाला जायसवाल, ममता सिंह, बरखा चोपड़ा, गायत्री सिन्हा, गीता मलिक, किरण भाटिया, हिना सेन, मंजू कश्यप, मिलन शर्मा, नौशबा, पिंकी छाबड़ा, सोनी सिन्हा, सुनीता लाल, अंजुम शमीम, अनीता मंदिलवार, उर्मिला सिंह, सीता शर्मा, शकीला सिद्दीकी, सीमा अग्रवाल, रूबी सिद्दीकी, रेखा भार्गव, रीना जायसवाल, कहकशां परवीन, हेना परवीन, नीलू सिंह, मंजू जायसवाल, चेतना मुंजे सहित अनेक अन्य सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शबनम ख़ानम ने कुशलता से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती श्वेता गुप्ता ने दिया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने मिलकर देशभक्ति गीत गाए और आयोजन का समापन सामूहिक उत्साह व भावनात्मक अभिव्यक्ति के साथ हुआ।







