पतंजलि योग परिवार अंबिकापुर ने गुरु पूर्णिमा पर घुमंतू व कामगार बच्चों को कराया भोजन

पतंजलि योग परिवार अंबिकापुर ने गुरु पूर्णिमा पर घुमंतू व कामगार बच्चों को कराया भोजन

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

पतंजलि योग परिवार सरगुजा अंबिकापुर ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छात्रावास गंगापुर नई दिशा में घुमंतू एवं कामगार बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आरंभ यज्ञ-हवन से हुआ, जिसके बाद बच्चों को मंत्रोच्चारण के साथ भोजन और प्रसाद ग्रहण कराया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों को योग से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारियाँ भी दीं और योग के लाभों पर प्रकाश डाला। बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सरल योगाभ्यास व ध्यान की विधियाँ समझाई गईं, जिससे उनका समग्र विकास हो सके।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के सह-राज्य प्रभारी कमलेश सोनी, जिला प्रभारी रवि भूषण गुप्ता, वरिष्ठ योग शिक्षक संजय श्रीवास्तव, योग साधक दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कमलकांत सेन, विजय गजोरिया, वरिष्ठ योग शिक्षिका अवंतिका गजोरिया, नगर महा अध्यक्ष ललिता श्रीवास्तव, योग शिक्षिका सीमा गुप्ता के साथ भारी संख्या में योग साधक और बच्चे उपस्थित रहे। पतंजलि मेगा स्टोर संचालक डॉ. दिनेश सिंह के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य गुरु पूर्णिमा के पर्व पर बच्चों के प्रति सम्मान व्यक्त करना तथा उन्हें योग और स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत शिक्षाएँ देकर बेहतर जीवन शैली के प्रति प्रेरित करना बताया गया। बच्चों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई और प्रसाद ग्रहण कर संतोष व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)