सूरजपुर जिला से रेफर होकर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती हुए अज्ञात मरीज की मौत, नहीं हो पाई पहचान..

सूरजपुर जिला से रेफर होकर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती हुए अज्ञात मरीज की मौत, नहीं हो पाई पहचान..

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

19 अगस्त को सूरजपुर जिला चिकित्सालय से रेफर होकर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती हुए अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। मृतक का नाम हरिओम बताया जा रहा है मगर उसके निवास स्थान के साथ परिजनों की जानकारी नहीं मिल पाने से शव मर्च्यूरी में पड़ा हुआ है। मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के  सहायता केंद्र की पुलिस का कहना है कि  19 अगस्त 26 को जिला अस्पताल अंबिकापुर में लावारिश मरीज की मौत हो गई है। विश्रामपुर अस्पताल से 19.8.26 को सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर हुआ हुआ था  और सूरजपुर से रेफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। जिसका नाम हरिओम बताया गया,उसकी मौत 19 अगस्त को ही हो गई। पुलिस ने कहा कि यदि कोई मृतक को  पहचानता हो तो पुलिस सहायता केंद्र मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल अंबिकापुर के संपर्क नंबर  9009 648173 पर जानकारी दे सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)