अंबिकापुर।खबरी गुल्लक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है। इसी दिन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा द्वारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित किए जाने की जानकारी से उन छात्र-छात्राओं के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, जो दोनों परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं। CTET की आधिकारिक सूचना में भी 06 सितंबर 2026 को परीक्षा आयोजित होना निर्धारित है।छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस आरटीआई सेल छत्तीसगढ़ के चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से चर्चा कर पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किए जाने की मांग की है।
हिमांशु जायसवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने अपने भविष्य और करियर को ध्यान में रखते हुए CTET के साथ-साथ संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए भी आवेदन किया है। दोनों महत्वपूर्ण परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित होने से विद्यार्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है, जो उनके हितों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन कर नई तिथि शीघ्र घोषित की जाए, ताकि सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी बिना किसी असमंजस के दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें। हिमांशु जायसवाल ने कहा है कि वह छात्र हितों से जुड़े विद्यार्थियों की इस जायज मांग के निराकरण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से लगातार चर्चा जारी है जल्द सकारात्मक परिणाम नहीं आया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे




