भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा की जिला कार्यकारिणी घोषित.. देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी...

भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा की जिला कार्यकारिणी घोषित.. देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी...

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक। 21 अगस्त 2026 

 भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ सरगुजा की जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई। जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदेश व जिला नेतृत्व की सहमति व अनुमोदन के बाद नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश नाथ पाण्डेय के अनुमोदन तथा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अनुशंसा पर लिया गया।

घोषित कार्यकारिणी में सह संयोजक के पद पर  राजेन्द्र पैकरा बतौली, ममता टंडिया बेलदगी, संपूर्णानंद गुप्ता अम्बिकापुर, मिथिलेश पाण्डेय अम्बिकापुर, उदय प्रकाश सिन्हा अम्बिकापुर,  कोषाध्यक्ष के रूप में अश्विनी पाण्डेय अम्बिकापुर तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में नीलम केशरवानी अम्बिकापुर को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रशासनिक कार्यों के लिए कार्यालय प्रभारी अमरेन्द्र गुप्ता अम्बिकापुर और सह कार्यालय प्रभारी हिमांशु गुंजन अम्बिकापुर बनाए गए हैं।

प्रचार-प्रसार एवं मीडिया से संबंधित जिम्मेदारियों के अंतर्गत मीडिया प्रभारी के रूप में विवेक पाण्डेय अम्बिकापुर और सह मीडिया प्रभारी के रूप में निशांत सिन्हा अम्बिकापुर को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संदीप तिवारी अम्बिकापुर) संभालेंगे, जबकि सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में अपूर्वा विश्वकर्मा अम्बिकापुर नियुक्त की गई हैं। कार्यक्रम समन्वय और सदस्य संपर्क के लिए मन की बात कार्यक्रम संयोजक के रूप में ज्योति मण्डल अम्बिकापुर को नामित किया गया है। सह संयोजक के रूप में साक्षी सिंह लखनपुर, कन्हैया साहू लखनपुर और सुनील गुप्ता सीतापुर को दायित्व सौंपा गया है। जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता समाज के हितों की रक्षा, जन-कल्याणकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार तथा संगठन को जमीनी स्तर पर विधिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)