अंबिकापुर। खबरी गुल्लक। 21 अगस्त 2026
सरगुजा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए भयावह दोहरे हत्याकांड के दोनों मामलों के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार दोनों घटनाओं की शुरुआती जांच एवं घटनास्थल निरीक्षण डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर करवाई गई, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर के नेतृत्व में टीम ने तीव्र कार्रवाई की।
थाना कमलेश्वरपुर अंतर्गत ग्राम बिसरपानी दारापारा में 17 अगस्त 26 की शाम को हुए विवाद के बाद 18अगस्त 2026 की सुबह बेंजे बड़ा 35 वर्ष और नईहारो मझवार 32 वर्ष को घर के अंदर गंभीर चोटें व घन्टों ताज़ा खून लगे अवस्था में मृत पाया गया। बयानों के आधार पर पुलिस ने संदेह के घेरे में आए बाबुलाल मझवार आत्मज बुधु मझवार 35 वर्ष निवासी बिसरपानी तिलकपारा को हिरासत में लिया। मृतिका नईहारो मझवार आरोपी की पत्नी है। जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि चरित्र-शंका व विवाद के कारण उसने फावड़ा से दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या की। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा तथा उस समय पहनी गई कपड़े जप्त कर लिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति एवं अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।
केस नंबर 2 धौरपुर मामला
ग्राम सपड़ा में 16-17 अगस्त की रात के बीच प्रार्थी के पुराने घर में मिले घटनास्थल पर 17 अगस्त 26 को हीराधर यादव व उनकी पत्नी गुलाबी यादव के शव प्लास्टिक बोरे में रस्सी से बंधे पाए गए। घटनास्थल निरीक्षण व गवाहों के बयान के बाद पुलिस ने दंपति के पुत्र जदू यादव आत्मज हीराधर यादव 36 वर्ष निवासी सपड़ा परसापारा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पारिवारिक विवाद के दौरान उसने टांगी से अपने पिता व माता की हत्या कर शवों को प्लास्टिक बोरे में रखकर फरार हुआ था ।आरोपी के कब्जे से टांगी तथा घटना के समय का कपड़ा जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में भी अनुविभागीय अधिकारी व थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई की।




