लखनऊ।खबरी गुल्लक
सनातन रक्षा संगठन के एक पोस्टर से सियासत अचानक गरमा गया है। इस पोस्टर को लेकर आरोप प्रत्यारोप के राजनैतिक बयान बाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के साथ विभिन्न संगठनों ने इस पोस्टर पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जिम्मेदारो पर कार्रवाई की मांग की गई है। दरसल विजयादशमी से पहले सनातन रक्षा संगठन के द्वारा भारत विरोधी दशानन रावण शीर्षक के साथ लखनऊ में पोस्टर लगाया गया है। इसमें अतीक अहमद , राहुल गांधी, एलन मस्क, अखिलेश यादव, और जॉर्ज सोरोस के चेहरे लगाए गए हैं।
यूपी में विजयादशमी पर्व के पूर्व राजधानी लखनऊ की सड़कों पर यह पोस्टर लगाए जाने से बवाल मच गया है। शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर भारत विरोधी दशानन रावण शीर्षक के साथ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में राक्षसराज रावण का दस सिर दर्शाते हुए विपक्षी नेताओं, माफियाओं के साथ चर्चित अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के चेहरे लगाए गए हैं। चौक चौराहों में यह पोस्टर देख विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस सहित। विभिन्न संगठनों ने इसे गरिमा, मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला करार देते हुए पोस्टर हटाए जाने और संबंधितों पर अपराध दर्ज किए जाने की मांग की है।




