ब्रेकिंग: अंबिकापुर में नशे में धुत हो इंसास राइफल लावारिश छोड़ने वाले एएसआई और आरक्षक निलंबित, एसएसपी दुर्ग ने की कार्रवाई

ब्रेकिंग: अंबिकापुर में नशे में धुत हो इंसास राइफल लावारिश छोड़ने वाले एएसआई और आरक्षक निलंबित, एसएसपी दुर्ग ने की कार्रवाई

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर/दुर्ग। खबरी गुल्लक 19 अक्टूबर 2026

 अंबिकापुर के नए बस स्टैंड में पुलिस वर्दी में शराब के सेवन के बाद जमीन पर सोते पाए जाने और इंसास रायफल लावारिस छोड़ने वाले दुर्ग के सउनि जीवन प्रकाश एक्का एवं आरक्षक  ऋषिकांत त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों को निलंबन अवधि में रक्षित केंद्र, दुर्ग में संबद्ध किया गया है। इस संबंध में आज 19 अक्टूबर 2026 को खबरी गुल्लक डिजिटल मीडिया द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था।

विदित हो कि दोनों पुलिसकर्मियों को 17 अक्टूबर को मुलजिम पेशी ड्यूटी के लिए जिला सरगुजा भेजा गया था। 18 अक्टूबर को शाम 5:40 बजे अंबिकापुर के नए बस स्टैंड में दोनों को वर्दी में नशे की हालत में पाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस पड़ी इंसास रायफल को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने इसकी जानकारी दुर्ग पुलिस अधीक्षक को दी।

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सउनि जीवन प्रकाश एक्का एवं आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। मामले में विभागीय जांच की जा रही है; कुछ समाचारों के अनुसार जांच रिपोर्ट पांच दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)