सरगुजा पुलिस ने अनाचार के आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार.. नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया अपहरण, ब्लात्कार से पीड़िता हुई गर्भवती..

सरगुजा पुलिस ने अनाचार के आरोपी को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार.. नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया अपहरण, ब्लात्कार से पीड़िता हुई गर्भवती..

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक। 4 नवंबर 2026

 सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 को एक  किशोरी अपने घर से बिना सूचित किए लापता हो गई थी। परिजनों की तलाश के बाद भी वह नहीं मिली, जिस पर उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की शंका जताई। इसके बाद थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 137/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। वहां पुलिस ने आरोपी सुजाय मंडल को गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया।

 पीड़िता का  आरोप

पीड़िता से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया, अपने पास रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता इस घटना के बाद गर्भवती पाई गई है। इसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 87 और 65(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 भी जोड़ी गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

आरोपी की पहचान सुजाय मंडल 25 वर्ष के रूप में हुई है। वह पिता उत्तम मंडल का पुत्र है और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले थाना शक्तिपुर के शिमूलदंगा निवासी बताया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय माकण्डेय, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर एवं धनंजय पाठक, तथा आरक्षक आनंद प्रकाश केरकेट्टा, अमीर सिंह और केवल साहू सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)