चेन स्नेचिंग के चार आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन का टुकड़ा बरामद, कोरबा के गिरी गिरोह का पर्दाफाश

चेन स्नेचिंग के चार आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन का टुकड़ा बरामद, कोरबा के गिरी गिरोह का पर्दाफाश

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

जिला सरगुजा के थाना कोतवाली अंबिकापुर क्षेत्र में मंदिर परिसर से चेन स्नेचिंग कर सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने कोरबा जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली एवं मणीपुर पुलिस टीम ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। 

प्रार्थी ओमप्रकाश जायसवाल निवासी केदारपुर अंबिकापुर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अक्टूबर 2026 को मंदिर परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनकी पत्नी के गले से करीब 95,000 रुपये कीमती सोने की चेन चोरी कर ली थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 754/26, धारा 303(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति शहर में चोरी का सोना बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से सोने के आभूषण के टुकड़े बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने घटना के दिन चेन स्नेचिंग करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

- संतोष गिरी, पिता राजकुमार गिरी, उम्र 28 वर्ष  

- पिकू गिरी, पिता राजकुमार गिरी, उम्र 25 वर्ष  

- अमर गिरी, पिता संतोष गिरी, उम्र 19 वर्ष  

- रामकुमार गिरी, पिता उदल गिरी, उम्र 32 वर्ष  

सभी आरोपी ग्राम कौनकोना, ठिहाई पारा, थाना बांगो, जिला कोरबा के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई में यह रहे सक्रिय

कार्रवाई में थाना कोतवाली से निरीक्षक अच्युतचंद तिवारी, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय, प्रधान आरक्षक नीरज पांडेय एवं रजनीकांत मिश्रा तथा आरक्षक उमाशंकर साहू, अतुल सिंह, मनीष सिंह, रामाशंकर यादव, अनिल परिहार, शिव राजवाड़े और सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे। पुलिस ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रखी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)