Giridih Bank Robbery Update गिरिडीह बैंक डकैती: नकाबपोश डकैतों ने यूको बैंक में धावा बोल 4 करोड़ के जेवरात-10 लाख नकद लूटे,दो बाइक बरामद, एक हिरासत में...

Giridih Bank Robbery Update गिरिडीह बैंक डकैती: नकाबपोश डकैतों ने यूको बैंक में धावा बोल 4 करोड़ के जेवरात-10 लाख नकद लूटे,दो बाइक बरामद, एक हिरासत में...

khabrigullak.com
By -
0

 

गिरिडीह।खबरी गुल्लक 

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार में गुरुवार दोपहर यूको बैंक की शाखा में पांच हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने धावा बोला। उन्होंने बैंक मैनेजर, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर वॉल्ट से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और लगभग 10 लाख रुपये नकद लूटे। थाने से महज 100 मीटर दूर हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, डकैत दो बाइक पर पहुंचे थे। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों बाइकें बरामद की हैं और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपराधियों की तलाश में कई टीमें तैनात की गई हैं और आसपास के इलाकों में छापेमारी जारी है।सीसी टीव्ही कैमरा खंगाले जा रहे हैं।डकैत किस ओर से आए इसकी पड़ताल के लिए सीसी टीव्ही कैमरा की बारीकी से जांच की जा रही है।घटना से हड़कम्प मचा हुआ है।

बैंक प्रबंधन का शुरुआती अनुमान है कि लूटे गए जेवरात की कीमत 3 से 4 करोड़ रुपये है, जबकि नकदी लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि सटीक हिसाब बैंक की रिकॉर्ड जांच के बाद सामने आएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)