बारिश के मौसम में आपने सर्प दंश की घटनाओं के बारे में सुना या देखा होगा, मगर किसी विशालकाय सांप ने नेशनल हाइवे में करीब 15 से 20 मिनट तक वाहनों का रास्ता रोका हो ऐसा सुना या देखा है क्या...?.नही न ... तो देखें कैसे रविवार की रात इस मार्ग पर अजगर को रास्ता देने चालकों ने वाहने रोक दी... कहां हुई यह घटना, पढ़ें पूरी खबर....

khabrigullak.com
By -
0

रामानुजगंज
। ( निक्की) बारिश के मौसम में आपने सर्प दंश की घटनाओं के बारे में सुना या देखा होगा, मगर किसी विशालकाय सांप ने नेशनल हाइवे में करीब 15 से 20 मिनट तक वाहनों का रास्ता रोका हो ऐसा सुना या देखा है क्या...?. हम आपको एक ऐसे ही अविश्वनीय घटना से रूबरू कराने जा रहे हैं। आज 25 जून की रात करीब 8 बजे रामानुजगंज - अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर आरागाही के पूर्व बलरामपुर की और से लौट रहे रामानूजगंज के एक युवक ने सड़क पर यह नजारा देख न सिर्फ अपनी वाहन रोकी बल्कि मोबाइल के कैमरे पर इस दुर्लभ दृश्य को कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि उस दौरान  अन्य वाहन भी आ रही थी मगर सड़क पार कर रहे विशालकाय अजगर को देख सभी ने वाहन रोक दिया। अजगर कितना विशाल था इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उसका सिर बाईं ओर झाड़ियो में था तो पूंछ दाहिने ओर की सड़क किनारे झाड़ियों में। अंधेरे के कारण गाड़ी की लाइट में सांप की तस्वीर कैमरे में कैद की गई। विदित हो कि बारिश के मौसम में आमतौर पर सर्प के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अक्सर छोटे सर्प वाहनों के पहिए से कुचले जाते हैं। संभवतः पहली बार रात के समय सांप के सुरक्षित जाने के लिए वाहने रुकी हो...! यह काफी सुखद भी है। प्रकृति प्रेमियों के द्वारा वाहन चालकों से यह आह्वान किया गया है कि सड़क पर यदि को जानवर या छोटा जंतु नजर आए तो कृप्या उसे कुचलने के बजाए किनारे से वाहन चलाएं अथवा थोड़ी देर के लिए वाहन रोक दें..  इससे न सिर्फ किसी की जान बचेगी बल्कि हमें आत्म संतुष्टि भी मिलेगी..।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)