खनिज परिवहन में लगी वाहनों के अधिक फेरा के प्रतिस्पर्धा की रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान... ! अंबिकापुर से लौटते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम , ग्रामीणों में शोक व आक्रोश....

खनिज परिवहन में लगी वाहनों के अधिक फेरा के प्रतिस्पर्धा की रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान... ! अंबिकापुर से लौटते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम , ग्रामीणों में शोक व आक्रोश....

khabrigullak.com
By -
0

 


सूरजपुर ब्यूरो
(भूपेंद्र राजवाड़े)। अंबिकापुर मार्ग पर जयनगर के केनापारा के समीप तेज रफ्तार की रेत लोड ट्रक की ठोकर से बाइक सवार संजय शर्मा पिता दुर्गा शर्मा 24 वर्ष आरटीआई कालोनी विश्रामपुर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि संजय शर्मा, दो भाईयों में बड़े थे। पुलिस ने बताया कि वे निजी कंपनी में काम करते थे और अंबिकापुर से वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।  ग्रामीणों का कहना है कि खनिज परिवहन में लगी वाहने खूनी रफ्तार से सड़कों पर दौड़ती हैं। अवैध तेज उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है। वाहन चालकों में अधिक फेरा लगाने की प्रतिस्पर्धा होती है। खनिज परिवहन में लगे  अधिकांश वाहनों के चालक नवसिखिए और नाबालिग होते हैं। इस ओर न तो खनिज विभाग कोई कार्यवाही करती है और न ही पुलिस। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस ओर कार्यवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)