संभागायुक्त के हाथों बलरामपुर - रामानुजगंज जिला के पांच मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान, चित्रकला, निबंध, विज्ञान मॉडल परीक्षा में किया था उत्कृष्ट प्रदर्शन..

संभागायुक्त के हाथों बलरामपुर - रामानुजगंज जिला के पांच मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान, चित्रकला, निबंध, विज्ञान मॉडल परीक्षा में किया था उत्कृष्ट प्रदर्शन..

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर
। राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 - 23 के तहत बलरामपुर - रामानुजगंज जिले के चयनित पांच मेधावी बच्चों को आज संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी के हाथों अंबिकापुर में प्रमाणपत्र वितरित किया गया। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत बलरामपुर जिले के छात्र आरव अग्रवाल पिता अभिषेक अग्रवाल, शुभ गुप्ता पिता राकेश गुप्ता, मयंक सिंह पिता मनोज सिंह , इशिका गुप्ता पिता दीपक गुप्ता, प्रज्ञा द्विवेदी पिता प्रभाकर द्विवेदी के द्वारा चित्रकला, निबंध , विज्ञान मॉडल सहित अन्य विधाओं बेहतर प्रदर्शन किया था, जिससे उनका चयन पुरस्कार के लिए हुआ था, संभागायुक्त के द्वारा इन छात्रों के अलावा न्यू इरा पब्लिक स्कूल प्रबंधन को भी बेहतर योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह प्रशस्ति पत्र शिक्षक विनय कुमार ठाकुर ने ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)