अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता के आतिथ्य में आज शहर के पूर्व माध्यमिक शाला केदारपुर में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तिलक लगा , फूल माला पहनाते हुए नवप्रवेशी बच्चों को शाला में प्रवेश कराया गया। लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि हम सब मिलकर शिक्षित छत्तीसगढ़ बनाने में और देश का भविष्य बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे ही आने वाले समय में देश का प्रतिनिधत्व करेंगे। कोई वैज्ञानिक बनेगा, कोई डॉक्टर तो कोई दूसरे क्षेत्रों में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के संभव नहीं। हमारे जीवन में गुरु की महिमा सदैव अनंत होती है। गुरु का ज्ञान हमारे लिए सदैव असीम और अनमोल होता है। उन्होंने गुरु के महत्व को समझाते हुए कहा कि "गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय । बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय... दोहे से बच्चों को गुरुजनों के लिए जीवन में सम्मान व स्थान की जानकारी दी। उन्होंने स्कूली बच्चों को गणवेश और कॉपी, किताबें वितरित किया। उन्होंने गुरुजनों से नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ शिक्षा दान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाने आह्वान करते हुए कहा कि विगत वर्षों से स्कूल, भवनों की मरम्मत व रंग-रोगन भी नहीं हो पाया था। अनेक स्कूल भवन जर्जर हो चुके थे। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी स्कूल-भवनों की मरम्मत कराने का संकल्प भी लिया है, और इस दिशा में कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत 29 हजार 284 स्कूल भवनों के मरम्मत के लिए लगभग 2 हजार करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के सचिव आरिफ खान, अविनाश गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, आरिफ खान आदि उपस्थित थे।
गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय । बलिहारी गुरु आपनो,... गोविंद दियो बताय ,.. दोहे के साथ तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगा कराया शाला प्रवेश.... पाठ्य सामग्री का भी हुआ वितरण ..
By -
जून 26, 2023
0

Tags: