शादी सुदा प्रेमिका को दूसरे युवकों से बात करता देख हैवान बना प्रेमी, .... मिलने के बहाने नहर की ओर बुला दबा दिया गला... इस पर भी जी नही भरा तो फिनाइल पिला उतारा था मौत के घाट , पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा आरोपी प्रेमी को भेजा जेल, जाने कहां हुई घटना पढ़ें पूरी खबर ....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर
। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा के मुड़ापारा नगर के समीप  हुए 21 वर्षीया बिहानी पति प्रमोद नागवंशी  के अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूलाल उर्फ प्रकाश बड़ा पिता सोमार साय 35 वर्ष निवासी मंगारी जूनापारा को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी विवेक शुक्ला व  एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ,मृतिका का प्रेमी है। वह प्रेमिका द्वारा किसी अन्य युवकों से बातचीत करने से नाराज रहता था और घटना दिवस 19 जून को गांव के नहर की ओर उसे बुला गला दबा दिया था और उसके जीवित होने की आशंका पर फिनाइल भी पिला दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर जब ग्रामीणों से पुछताछ की गई तब मृतिका का आरोपी के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली थी। संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़ पूछताछ किया गया तो उसने हत्या करना स्वीकार करते हुए उक्त खुलासा किया था। कार्यवाई में थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह, प्रधान आरक्षक नंद कुमार प्रजापति, आरक्षक अशोक यादव, पंकज देवांगन, अभिषेक राठौर , संजय एक्का शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)