हाई टेंशन तार टूटने से 5 मवेशियों की मौत, जाने इस इलाके में हुई घटना, ग्रामीणों ने कहा जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई.....

हाई टेंशन तार टूटने से 5 मवेशियों की मौत, जाने इस इलाके में हुई घटना, ग्रामीणों ने कहा जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई.....

khabrigullak.com
By -
0
मैनपाट ( महेश यादव)। विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजहलवा में शुक्रवार को देर शाम हाईटेंशन विद्युत तार के टूट कर गिर जाने से 5 मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में कृष्णा यादव के दो और शिव कुमार यादव के तीन  मवेशियों की मौत हो गई। क्षेत्र के पशुपालकों का कहना है कि इस इलाके में लुंज पुंज तार गिरने से आए दिन मवेशियों की मौत होती है। लगातार घटना होने के बाद भी विद्युत विभाग के द्वारा मरम्मत और संधारण में लापरवाही बरती जा रही है,यही कारण है कि तार टूटने और करंट से मवेशी, इंसानों की मौत की घटनाएं नही थम रही है। मवेशियों के मृत होने से प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाई की मांग भी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)