मिनी तिब्बत मैनपाट में धर्म गुरु दलाई लामा की जंयती पर तीन दिन होंगे विविध आयोजन,... तिब्बती, नेपाली, लद्दाखी सॉन्ग के अलावा छत्तीसगढ़ी गीतों और नृत्य की भी होगी प्रस्तुति... मशहूर गायक भूचुंग जमाएंगे रंग..!, तिब्बती संस्कृति की दिखेगी झलक, जाने और क्या - क्या हो रही तैयारी.. पढ़ें पूरी खबर...

khabrigullak.com
By -
0

मैनपाट (महेश यादव)। मिनी तिब्बत के नाम से मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में धर्म गुरु दलाई लामा जी का 88 वां जन्म दिन केक काट, पूजा अर्चना के साथ धूम धाम से मनाया जाएगा। जन्म दिन के दिन पर 6 जुलाई को    विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। मैनपाट के तिब्बती शरणार्थियों के द्वारा आयोजन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समुदाय के युवा रिहर्सल भी कर रहे हैं। तिब्बती शरणार्थियों के द्वारा इस बार 6, 7 और 8 जुलाई को तीन दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल कैंप नंबर एक के सभा कक्ष को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर सात जुलाई को कैंप नंबर 5 के युवाओं के द्वारा तिब्बती संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विख्यात तिब्बती गायक भुचुंग और स्थानीय गायक जिगमे  के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में तिब्बती, नेपाली, लद्दाखी सॉन्ग के अलावा छत्तीसगढ़ी गीतों और नृत्य की प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम भी कैंप नंबर एक के हॉल में होंगे। इस अवसर पर 6 जुलाई को तिब्बती धर्म गुरुओं, बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर दलाई लामा जी के लंबी उम्र की कामना करते हुए प्रार्थना की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)