.....
अंबिकापुर। मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भट्ट के द्वारा गाज से बचने के लिए लोगों को सरल व सहज उपाय बताते हुए जागरूक भी किया जा रहा है। बारिश के मौसम से इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को बचाने के लिए उन्होंने जागरूकता के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जीवन रक्षक मुहिम की शुरुआत की है। उन्होंने लोगों को गाज से बचने के उपाय बताते हुए कहा है कि यदि आप बाहर किसी ऐसी जगह पर हैं जहां सुरक्षित स्थान नहीं है, और अचानक तेज तड़ित गर्जना होने लगे और तड़ित की लंबी लम्बी तरंगें दिखने लगे, गाज गिरने की संभावना हो तब आपको इस तरह अपने दोनों घुटनों और एंडीयों को सटा कर सिर को अपनी बाहों में छुपा के ऊँकडू बैठ जाना चाहिए। यह तड़ित के प्रभाव को कम करता है।




