अंबिकापुर। एक युवती को शादी का झांसा देकर अनाचार किए जाने के आरोप में उदयपुर पुलिस ने ग्राम हनुमानगढ़ निवासी फूल कुमार प्रजापति को धारा 376(2)(ढ) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। सरगुजा के एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया, जब वह गर्भवती हो गई तब धोखे से दवा खिला गर्भपात करा दिया था। पूर्व में आरोपी ने पुलिस के समक्ष उससे शीघ्र शादी करने का वादा किया था जिससे वह फिर मुकर गया और किसी अन्य युवती के साथ उसने संबंध बना लिया था,जिससे क्षुब्ध होकर उसे एफआईआर दर्ज कराना पड़ा। महिला थाना प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे , एएसआई शोभा खन्ना, प्रधान आरक्षक भोला नाथ सिंह, आरक्षक प्रिया रानी जायसवाल, दिव्या एक्का, वीरेंद्र बंजारे, सुभाष पैकरा, अरविंद मिंज,
दीपक साहू की टीम ने आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई ।




