महिला चिकित्सक को प्रेम जाल में फंसा लव मैरिज करने के बाद पुलिस कर्मी ने दिया धोखा.... कथित ससुराल पहुंची चिकित्सक तो परिवार के साथ मिल सड़क पर घसीट बेदम पीटा, शिकायत पर आरोपी पुलिस कर्मी साहित् परिवार के 9 सदस्यों पर हुआ एफआईआर.... जाने कहां का है मामला, पढ़ें पूरी खबर......

महिला चिकित्सक को प्रेम जाल में फंसा लव मैरिज करने के बाद पुलिस कर्मी ने दिया धोखा.... कथित ससुराल पहुंची चिकित्सक तो परिवार के साथ मिल सड़क पर घसीट बेदम पीटा, शिकायत पर आरोपी पुलिस कर्मी साहित् परिवार के 9 सदस्यों पर हुआ एफआईआर.... जाने कहां का है मामला, पढ़ें पूरी खबर......

khabrigullak.com
By -
0

 


सूरजपुर(ब्यूरो)।
एक महिला चिकित्सक  को प्रेम जाल में फंसा कथित रूप से लव मैरिज करने के बाद एक पुलिस कर्मी द्वारा उसके घर पहुंचने पर, परिवार के सदस्यों के साथ मिल लात मुक्का से बेदम पिटाई किए जाने के आरोप में सूरजपुर पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी अविनाश वैष्णव, वीरेंद्र वैष्णव, मोहन वैष्णव, सुनील वैष्णव सहित 9 आरोपी सभी निवासी बसदेई सूरजपुर के खिलाफ धारा 147,294,323,342,427,506 सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पीड़ित महिला चिकित्सक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह बलरामपुर जिले में पदस्थ है। इस दौरान उनका परिचय पुलिस कर्मी अविनाश वैष्णव के साथ पहचान हुआ, जो प्रेम संबंध में बदल गया। दोनो ने 2021 में प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के बाद से वह कभी अपने पति के      घर नही गई थी। घटना दिवस 21 जून को वह अपने स्कार्पियो वाहन से चालक सुरेश के साथ बसदेई गई थी। जब वह ससुराल पहुंची तब पति सहित उसके परिवार के 9 सदस्यों ने गाड़ी से नीचे खींचकर जमीन में घसीटते हुए छाती में चढ़कर मारपीट की गई, इस दौरान गाड़ी में भी तोड़ फोड़ किया गया और चालक को कमरे में करीब एक घंटे तक बंधक बना लिया गया था। किसी प्रकार लोगों के हस्तक्षेप के बाद चालक को मुक्त किया गया और वे सूरजपुर पहुंचने में सफल हुए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह सूरजपुर आ रही थी तब बदमाशों के द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था। जिससे उन्होंने पुलिस से सुरक्षा दिए जाने की भी  मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)