अंबिकापुर। उड़ीसा के एक युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बना उसके परिवार वालों को भेज शादी कराने की बात कही और शादी के लिए राजी नहीं होने पर 50 हजार रूपए की भी मांग कर दी। इन घटनाओं से क्षुब्ध होकर युवती के द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश भी की गई थी। यह मामला थाना पहुंचने पर दरिमा पुलिस के द्वारा आरोपी नदीम सुनानी पिता जुगेंद्र सुनानी 27 वर्ष निवासी टेमरी कालाहांडी गोलामुंडा उड़ीसा को धारा 384, 306, 511, बी509(ख), आईटी एक्ट की धारा 66 (ई), 67 के तहत गिरफ्तार किया गया। एएसपी विवेक शुक्ला, दरिमा थाना प्रभारी जॉन प्रदीप लकड़ा ने बताया कि कोरोनाकाल में जब लॉक डाउन था उस समय दरिमा क्षेत्र की एक युवती रायपुर के एक होटल में काम कर रही थी, उस दौरान होटल में आरोपी भी काम करता था, इसी बीच आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के सहारे वह युवती को ब्लैकमेल रहा था। युवती द्वारा विरोध करने पर उसने परिजनों के पास अश्लील वीडियो भेज दिया था, और धमकी दे रहा था कि अपनी बेटी की मुझसे शादी करा दो या 50 हजार रूपए देकर मामला खत्म करो। इससे परेशान होकर युवती के द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश भी की गई थी। मामला थाना तक पहुंचने के बाद अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्यवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अजय पांडेय, आरक्षक अभय चौबे सक्रिय रहे।
युवती की अश्लील वीडियो बना युवक ने परिवार वालों को भेज कहा शादी करा दो या 50 हजार रूपए दे करो मामला खत्म, क्षुब्ध युवती ने की जान देने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ भेजा जेल.... जाने कहां हुई घटना ... पढ़ें पूरी खबर......
By -
जून 27, 2023
0

Tags: