सरगुजा के इस इलाके में हाथियों ने घर को कर दिया तहस - नहस.... पीड़ित परिवार ने भागकर बचाई जान बारिश के मौसम में आफत बन रहे गजराज...., ग्रामीणों में दहशत....वन विभाग की टीम कर रही निगरानी ....

सरगुजा के इस इलाके में हाथियों ने घर को कर दिया तहस - नहस.... पीड़ित परिवार ने भागकर बचाई जान बारिश के मौसम में आफत बन रहे गजराज...., ग्रामीणों में दहशत....वन विभाग की टीम कर रही निगरानी ....

khabrigullak.com
By -
0



मैनपाट(महेश यादव)।
  रायगढ़ जिले के सरहदी इलाकों में इलाकों में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के द्वारा बारिश के मौसम में आशियाना उजाड़े जाने से वनवासियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार की रात झमाझम बारिश के बीच ग्राम चापकछार में एक और ग्रामीण का घर बुरी तरह ढहा दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय हाथी पहुंचे उस समय ग्रामीण परिवार सहित घर पर ही थे। हाथियों द्वारा घर तोड़े जाने के  दौरान वे मलबे के चपेट में आने से बाल बाल बचे और भागकर जान बचाई। इधर खबर पर वन विभाग का अमला रात में ही गांव के समीप पहुंच गया और मुनादी करा ग्रामीणों को सतर्क किया गया। बारिश के मौसम में घर टूटने से प्रभावित परिवार के बीच बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। दूसरे दिन आज प्रभावित परिवार बस्ती में पहुंचा और उजड़े आशियाना को मायूस होकर निहारता रहा।  प्रभावित परिवार का कहना है कि जंगली हाथियों ने घर को घूम घूम चारो तरफ से व्यापक क्षति पहुंचाई है। चारो ओर दीवार गिरे हुए हैं,  मलबे में सारा सामान दबा हुआ है। जो समान हाथियों के हमले से  सुरक्षित बचे वे बारिश में खराब हो गए। अब उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। घर मरम्मत करने लायक भी नहीं बचा है। इस प्रकार ने प्रशासन से अविलंब मुआवजा राशि दिए जाने और रहने का प्रबंध कराए जाने की मांग की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)