पुलिस ने छापा मारा तो स्पा सेंटर में युवकों का मालिश करती मिली युवतियां, बगैर दस्तावेज अवैध रूप से चल रहा था सेंटर, पुलिस ने किया सील.... जाने कहां का है मामला

पुलिस ने छापा मारा तो स्पा सेंटर में युवकों का मालिश करती मिली युवतियां, बगैर दस्तावेज अवैध रूप से चल रहा था सेंटर, पुलिस ने किया सील.... जाने कहां का है मामला

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। शहर में संचालित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधि चलने की शिकायत पर पुलिस ने निगम और श्रम विभाग की संयुक्त टीम के साथ दबिश दी और इन संस्थाओं के संचालन के लिए दस्तावेज नहीं होने पर सील करने की कार्यवाई की गई । सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि अंबिकापुर में पूर्व में भी ऐसी कार्यवाई की जा चुकी है। इस बार रिंग रोड में संचालित स्पा  सेंटर में दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि कार्यवाई के दौरान सेंटर में युवतियां , युवकों का मसाज कर रही थी। इस सेंटर से 4 युवती और कुछ युवकों को पकड़ा गया है। संचालक से सेंटर के संबंध में दस्तावेज मांगा गया है, तब तक के लिए सेंटर को सील किया गया है। विदित हो कि शहर में अवैध रूप से कई स्पा सेंटर चल रहे हैं। नागरिकों के द्वारा इन ऐसे अधिकांश सेंटरों में देह व्यापार चलने की शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा स्पा सेंटरों में कार्यवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)