अंबिकापुर। शहर के भट्ठापारा स्तिथ एक कुंए में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नही होने से पुलिस द्वारा गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। खबर पर मणिपुर पुलिस , और एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे व शव बरामद करते हुए घटना स्थल की जांच की। मणिपुर थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि मोहल्ले वालों के द्वारा मंगलवार की शाम को ही कुंए में शव मिलने की जानकारी दी गई है। कुछ लोग पानी भरने गए थे और कुंए में शव देख चौक गए थे। मृतक हॉप पेंट और टी शर्ट पहने हुए है, उसके कपड़े में मोबिल, ग्रीस का निशान मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः वह किसी गैरेज में काम करता होगा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि उसके मौत होने का मूल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा। पुलिस द्वारा मृतक के पहचान की कोशिश की जा रही है।




