आंखों की बीमारी को हल्के में न लें..... वरिष्ठ चिकित्सक अक्षय गोयल ने लोगों की आंखों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए दिए जरुरी सुझाव...
By -
जून 30, 2023
0
अंबिकापुर। शहर के संकल्प नेत्र हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक अक्षय गोयल ने आंखों की बीमारियों और गलत धारणा के कारण इलाज के प्रति लापरवाही को घातक बताया है। उनका कहना है कि आंखों की बीमारी को लेकर लोगों के मन गलत धारणा रोग को और बढ़ा सकती है जबकि समय पर उपचार से न सिर्फ नेत्र की रौशनी ठीक हो सकती है बल्कि अन्य परेशानियां भी दूर की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि अगर बच्चों की आंखों में तिरछापन होता है या आंखें घूमती रहती हैं तो इसे कुदरत की देन माना जाता है और ऐसे बच्चों को किस्मत का धनी माना जाता है। पर यह आंखों की एक गंभीर समस्या हो सकती है जिसका समय पर इलाज कराना आवश्यक होता है । इलाज नही कराने से आंखों की रोशनी बचपन में ही कम हो जाती है।
लोगों में यह भी अंधविश्वास है की आंखों के ऑपरेशन के बाद खट्टा खाने , दूध पीने से या फिर केला खाने से आंख खराब हो सकती है। उन्होंने बताया कि इन बातों का कोई वैज्ञानिक सिद्धांत नहीं है एवं खाने पीने से किसी भी प्रकार की आंखों में ऑपरेशन के पश्चात समस्या नहीं होती है।
आंखों में होने वाली किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें एवं सही समय पर इलाज कराएं। मौसम का या फिर खाने-पीने के पदार्थों का आंखों के इलाज से कोई संबंध नहीं होता है। प्राचीन काल से चले आ रहे इन सभी अंधविश्वासों को अब मिटाने का समय आ चुका है। नेत्र का ऑपरेशन गर्मी अथवा बारिश के मौसम में भी हो सकता है।
Tags:




