17 जून, अंबिकापुर। खरीफ फसल के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाकर बैठे किसानों की चिंता मौजूदा मौसमी घटनाओं को लेकर मौसम विभाग द्वारा मानसून में विलंब की संभावना जताए जाने पर बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में उठे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विनाशक ने मानसून के आगे बढ़ने की गति रोक दी है, जिसके चलते मानसून पिछले चार - पांच दिनों से बिहार क्षेत्र में ही अटका हुआ है। इस बार केरल में करीब सात दिन की देरी से 8 जून को मानसून ने प्रवेश किया था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि आमतौर पर 15- 16 जून तक सरगुजा सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने वाला मानसून इस बार 4 - 5 दिन विलंब से 20, 21 तक पहुंचेगा । इधर ताजा मौसमी घटनाक्रम को देखते हुए अब मौसम विभाग के द्वारा मानसून के और तीन चार दिन के विलंब की संभावना जताई जा रही है। इधर रात में भी तापमान के 28, 29 डिग्री पर होने के कारण लोगों को गर्मी से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। रात के बढ़े तापमान के कारक सुबह धूप निकलते ही तापमान को ऊपर चढ़ने में ज्यादा समय नहीं लग रहा है। जिससे सूर्य की किरणें सुबह से ही आग उगल रही हैं, और गर्मी के साथ हवा में नमी से लोगों को बेचैन करने वाली चिपचिपी गर्मी बेहाल कर रही है।
चक्रवाती तूफ़ान विनाशक ने इस स्थान पर रोका मानसून का रास्ता,.. सरगुजा सहित उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने में और तीन से चार दिन की देरी की संभावना, खरीफ फसल के लिए किसानों का इंतजार नही हो रहा खत्म... ! जाने मानसून की ताजा स्तिथि ...
By -
जून 17, 2023
0

Tags: