घर के दीवार को चीरती हुई गिरी गाज..., भरभराकर गिरा मलबा, बाल -बाल बचा परिवार..। बारिश में आकाशीय बिजली गिरने की घटना के लिए अति संवेदनशील इस इलाके में लगातार दूसरे दिन हुआ प्रकृति का वज्र प्रहार ..... पढ़ें पूरी खबर...

घर के दीवार को चीरती हुई गिरी गाज..., भरभराकर गिरा मलबा, बाल -बाल बचा परिवार..। बारिश में आकाशीय बिजली गिरने की घटना के लिए अति संवेदनशील इस इलाके में लगातार दूसरे दिन हुआ प्रकृति का वज्र प्रहार ..... पढ़ें पूरी खबर...

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट (महेश यादव)। बारिश के मौसम में गाज के लिए अति संवेदनशील मैनपाट के पहाड़ी इलाके में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं।  गुरुवार को ग्राम चमपरवा में गाज गिरने से एक मजदूर की मौत हुई थी जबकि लगातार दूसरे दिन आज शुक्रवार को ग्राम सपनदर में मुनेश्वर यादव के घर पर गाज गिरी। जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान घर पर परिवार के सारे सदस्य मौजूद थे, मगर गनीमत रही कि गाज की चपेट में कोई नहीं आया, वरना गंभीर हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। आकाशीय बिजली सीधे घर के दीवार पर गिरी जिससे दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से परिजन काफी देर तक सदमे में रहे। उन्हे सामान्य होने में काफी वक्त लगा। परिवार के सदस्य क्षतिग्रस्त दीवार के मलबे के चपेट में आने से भी बाल - बाल बचे। विदित हो कि बारिश के मौसम में मैनपाट में गाज से मौत की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आकाशीय बिजली गिरने की घटना हर साल बढ़ती है इसके बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा बचाओ के लिए तड़ित चालन यंत्र लगाने शासन स्तर पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है।


इलेक्ट्रानिक उपकरण जले

मुनेश्वर यादव ने बताया कि गाज गिरने से विद्युत मीटर, टीव्ही, बोर का स्टाटर, घरेलू वायरिंग, कूलर, लाइट सहित अन्य उपकरण जल गए, जिससे उन्हें काफी क्षति पहुंची है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)