अंबिकापुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर एनसीसी के जेडी, जेडब्ल्यू कैडेट्स के साथ मल्टीपरपज विद्यालय परिवार अंबिकापुर के द्वारा पूर्व छात्र सैनिकों के साथ योगाभ्यास कर लोगों को योग से रहें निरोग का संदेश दिया गया। एनसीसी के पूर्व छात्र सैनिक अजय तिवारी, एनसीसी अधिकारी नवनीत त्रिपाठी, एएसआई अभय तिवारी , वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक विकास सिंह के द्वारा उपस्थित जनों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर एनसीसी के प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष के कैडेट्स , विद्यार्थी, शिक्षक , शिक्षिकाएं उपस्थित थे।




