अंबिकापुर। करीब पांच दिनों पूर्व प्रतापपुर में लावारिश हाल में झाड़ियों में मिले नवजात की मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में जीवन और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार सांसे थम गई। विदित हो कि 9 जुलाई को उक्त नवजात झाड़ियों में बिलखता हुआ मिला था। थाना, महिला और बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर शिशु को झाड़ी में फेंकने वाले माता पिता के संबंध में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
एसएनसीयू वार्ड में जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए मासूम ने अंततः दम तोड़ा.... प्रतापपुर में 5 दिनों पूर्व निर्दयी माता पिता ने लावारिश हाल में छोड़ा था....
By -
जुलाई 14, 2023
0
Tags:




