शहर के भठ्ठापारा के एक कुंए में 6 दिनों पूर्व मिला शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल से गायब हुए मरीज का निकला.... मरीज किन परिस्थितियों में अस्पताल से गायब हो कुंए में गिरा यह अभी तक नही हो पाया स्पष्ट...! मणिपुर पुलिस ले रही परिजनों का बयान ....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।  शहर के भट्ठापारा मेहल्ले के एक कुंए में गत 28 जून को अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले आज परिजनों द्वारा न सिर्फ मृतक की पहचान की गई बल्कि , मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए बड़ी लापरवाही भी उजागर किया है। परिजनों ने मणिपुर पुलिस को बताया कि मृतक को बीमार होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और 26 जून की रात दो बजे  वह बेड से अचानक गायब हो गया था। उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था, मणिपुर थाना क्षेत्र में लावारिश शव मिलने की सूचना पर वे पहुंचे तो शव लापता मरीज का ही निकला। इस मामले में मरीज कैसे अस्पताल से गायब हुआ और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस द्वारा परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। परिजनों के द्वारा मृतक की पहचान रूप साय पण्डो पिता नानहु पण्डो 45 वर्ष निवासी पंडोनगर, जयनगर के रूप में की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)