सरगुजा में कांग्रेस के बूथ चलो अभियान का सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव 8 जुलाई को करेंगे आगाज, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजमोहिनी देवी भवन में कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश....!, अंबिकापुर और लखनपुर में और क्या - क्या होगा पढ़ें पूरी खबर...

सरगुजा में कांग्रेस के बूथ चलो अभियान का सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव 8 जुलाई को करेंगे आगाज, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजमोहिनी देवी भवन में कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश....!, अंबिकापुर और लखनपुर में और क्या - क्या होगा पढ़ें पूरी खबर...

khabrigullak.com
By -
0

 

         


अंबिकापुर
।  आगामी  8 जुलाई को मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल एवं उप मुख्यमंत्री  टीएससिंहदेव के प्रस्तावित संयुक्त दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। एक दिवसिय इस प्रस्तावित दौरे में एक ओर जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज एवं गांधी स्टेडियम में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में स्थित छत्तीसगढ महतारी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अम्बिकापुर विधानसभा में कांग्रेस के सांगठनिक कार्यक्रम बूथ चलो अभियान की भी शुरुआत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अम्बिकापुर शहर, अम्बिकापुर ग्रामीण के साथ ही लखनपुर क्षेत्र के अनेक बूथ कमेटियों से मुलाकात करेंगे। बूथ चलो कार्यक्रम की शुरुआत हेतु कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला राजमोहनी भवन में भी होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को अभी अंतिम रुप दिया जा रहा है। इस संदर्भ में आज औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पीसीसी महामंत्री  द्वितेन्द्र मिश्रा एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  राकेश गुप्ता आज सरगुजा कालेक्टर  कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा के साथ अम्बिकापुर एवं लखनपुर के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अम्बिकापुर शहर श्री हेमंत सिंन्हा, ब्लॉक कांग्रेस अघ्यक्ष अम्बिकापुर ग्रामीण श्री विनय शर्मा, दुर्गेश  गुप्ता, शैलेश सोनी, विनोद लकडा, ओनिमेश सिन्हा, अविनाश कुमार, विकास शर्मा, सूरज साहू आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)