अंबिकापुर। भाजपा जिला सरगुजा की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन में जिला प्रभारी ज्योतिनन्द दुबे के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता, पूर्व ओबीसी. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुई | बैठक में 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर मंडलवार चर्चा की गई | ज्योतिनन्द दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने विदेश दौरे के बाद रायपुर आ रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री के 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित आम सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरगुजा के सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएँ | उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 10 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने रायपुर जाये | पूर्व में भी सरगुजा से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रायपुर जा चुके हैं, इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करने प्रत्यक्ष रूप से आ रहे हैं, अधिक से अधिक कार्यकर्त्ता इस कार्यक्रम में शामिल हों यह सुनिश्चित करें | इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जिन्हें सुनने के लिए अमेरिका के सांसद भी घंटो तक इंतजार में बैठे रहें ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता जबरदस्त उत्त्साहित हैं, सरगुजा के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर जायेंगें | इस अवसर पर पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि आने वाले संसद के मानसून सत्र में सामान नागरिक संहिता बिल मोदी सरकार लेकर आ रही है | हम सबको मिलकर इस बिल का समर्थन करना हैं, भारत सरकार ने एक लिंक भी जारी किया है जिसमें इस बिल को लेकर आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं | सभी कार्यकर्ताओ को इस लिंक पर जाकर बिल को सपोर्ट करना है तथा आम जनता से भी समर्थन कराना है | कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने किया |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 जुलाई को प्रदेश के इस इलाके में आमसभा को करेंगे संबोधित....!, भाजपा के सरगुजा संगठन ने भी कार्यक्रम को लेकर शुरू की तैयारी.., जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक...
By -
जुलाई 04, 2023
0

Tags: