विकलांगो के लिए वरदान बन रही है शासन की यह कल्याणकारी योजना.....! अब ट्राइसाइकिल के साथ मिल रहा है हेलमेट भी... कलेक्टर के हाथो से मिलते ही विकलांग राम कुमार के झलक पड़े आंसू....

विकलांगो के लिए वरदान बन रही है शासन की यह कल्याणकारी योजना.....! अब ट्राइसाइकिल के साथ मिल रहा है हेलमेट भी... कलेक्टर के हाथो से मिलते ही विकलांग राम कुमार के झलक पड़े आंसू....

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। दोनो पैर से विकलांग  और चलने फिरने में असमर्थ लोगों के लिए वरदान बन रही है शासन की ट्राइसाइकिल वितरण की योजना। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से विकलांगो को अब न सिर्फ ट्राइसाइकिल का वितरण हो रहा है बल्कि सुरक्षा के लिए हेलमेट भी दिया जा रहा है। सोचिए जन्म लेने के बाद से अथवा किसी अनहोनी के कारण नही चल सकने वाले लोगों में जब बैटरी चालित ट्राइसाइकिल मिलती होगी तो कितनी खुशी मिलती होगी। सरगुजा जिले में कलेक्टर कुंदन कुमार के दिशा निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के संचालक डीके राय के द्वारा जरूरत मंदो को यह ट्राइसाइकिल  उपलब्ध कराया जा रहा है।  मंगलवार को आज कलेक्टर  कुंदन कुमार के द्वारा बतौली निवासी रामकुमार पैकरा को ट्राइसाइकिल और हेलमेट वितरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, नगर निगम आयुक्त और आईएएस अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव, एसडीएम शिवानी जायसवाल, समाज कल्याण विभाग के संचालक डीके राय उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)