सूरजपुर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम मसगा में आज वनकर्मियो को छकाता हुआ एक जंगली हाथी के पहुंच जाने से ग्रामीणों में भय मिश्रित कौतूहल का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण बेरोक टोक हाथी के नजदीक जाकर मोबाइल में फोटो खींचते रहे जिससे गंभीर घटना का अंदेशा भी बना रहा। यह हाथी बस्ती में विचरण करते हुए एक पेड़ से कटहल तोड़कर खाया और एक पेड़ को भी उखड़ दिया। इधर वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय टंडन विभाग के अमले के साथ ग्रामीणों को सतर्क करने और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटे रहे। हाथी के गले में एक बेल्ट भी है, बताया जा रहा है कि हाथियों का लोकेशन ट्रेस करने के लिए वन विभाग के द्वारा कई हाथियों को ट्रेंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाया गया था, मौजूदा समय में यह रेडियो कॉलर किसी काम के नही हैं मगर हाथियों के गले में पट्टा अभी भी बंधा हुआ है।




