मैनपाट( महेश यादव)। पहली ही बारिश में पेंटघाट की सड़क के बह जाने से तराई क्षेत्र में बसे लगभा 20 पंचायत से अधिक पहुंच विहीन हो गए हैं। विकास खण्ड मुख्यालय नर्मदापुर से पेटघाट की दूरी मात्र 7 किमी की है, मगर सड़क क्षतिग्रस्त होने से ब्लाक मुख्यालय आने के लिए ग्रामीणों को हर्रामार , सीतापुर , काराबेल होते करीब 35 से 40 किमी चलना पड़ेगा। सड़क के बह जाने से लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं भी पहुंच से दूर हो गई हैं, वही रोजमर्रा की चीजों के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।




