सरगुजा के इस इलाके में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल....! प्रशासन ने शुरू की तैयारी.......

सरगुजा के इस इलाके में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल....! प्रशासन ने शुरू की तैयारी.......

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सीतापुर स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने की संभावना है। मुख्य मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सीतापुर के खेल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों की भीड़ जुटने की संभावना पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। तैयारी को लेकर कलेक्टर कुंदन कुमार के दौरा आज कार्यक्रम स्थल का दौरा कर अधिकारी कर्मचारियों की बैठक भी ली गई। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी तैयारी में जुटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)