मुर्शिदाबाद कोलकाता के मुसाफिर पुराने जोड़ों के दर्द के लिए इस उपाय को बता रहे कारगर... धागे में पिरो कर पहनने से हर दर्द छू मंतर होने का कर रहे दावा.....

मुर्शिदाबाद कोलकाता के मुसाफिर पुराने जोड़ों के दर्द के लिए इस उपाय को बता रहे कारगर... धागे में पिरो कर पहनने से हर दर्द छू मंतर होने का कर रहे दावा.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में इन दिनों कोलकाता मुर्शिदाबाद के मुसाफिर प्रमुख चौक चौराहों में हर दर्द की एक दवा होने का दावा कर क्वाड मछली का कांटा बेच रहे हैं। इन मुसाफिरों का कहना है कि इस विशेष मछली के गोलाकार कांटे को धागे में बांध अथवा पिरो कर गले में पहने, कमर, हाथ अथवा पैर में बांधे, इसका स्पर्श शरीर से होना चाहिए। इसके प्रभाव से गूठने, कंधा, कमर , ऋण की हड्डी सहित अन्य जोड़ों के दर्द में आश्चर्य जनक ढंग से लाभ होता है। मुर्शिदाबाद के अता उल्ला शेख का दावा है कि इसके प्रयोग से सभी को लाभ हुआ है। पुराने जोड़ों के दर्द भी ठीक हुए हैं। दर्द के लिए यह प्रचलित और विश्वसनीय इलाज है। इधर मछली के कांटे के दर्द का इलाज शहर में कौतूहल का भी विषय बना हुआ है। जरूरतमंद लोग इसे कम से कम एक बार आजमाने के लिए खरीद रहे हैं। वहीं कुछ लोगों के द्वारा इससे लाभ मिलने की जानकारी भी दी गई। इस कांटे की बिक्री 50 रुपए प्रति नग की कीमत से कर मुसाफिरों के द्वारा कमाई भी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)