सरगुजा जिले के इस इलाके में आज भी वैशाखी पर सिस्टम और खाट - झेलगी में हैं मरीज...! सड़क नही होने से एंबुलेंस तक ले जाने डेढ़ किमी ढोना है मजबूरी......

सरगुजा जिले के इस इलाके में आज भी वैशाखी पर सिस्टम और खाट - झेलगी में हैं मरीज...! सड़क नही होने से एंबुलेंस तक ले जाने डेढ़ किमी ढोना है मजबूरी......

khabrigullak.com
By -
0
मैनपाट (महेश यादव)। सरगुजा जिले के विकासखंड मैनपाट के तराई क्षेत्र की बस्तियों में सड़क नही होने के चलते आज भी ग्रामीण बीमार परिजनों को खाट, झेलगी पर ढोने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस बार ऐसी तस्वीर उल्टापानी में सामने आई। ग्राम उल्टापानी के उडूपानी मोहल्ले के ग्रामीणों ने बताया कि उनके बस्ती तक सड़क नही बन पाई है। जिससे एंबुलेंस वाहन भी बस्ती तक नहीं आ पाती है। जरूरत पड़ने पर जब एंबुलेंस बुलाया जाता है तो करीब डेढ़ किमी दूर मुख्य मार्ग में खड़ी होती है और यह दूरी मरीज को झेलगी और खाट पर ढोकर पूरी करनी पड़ती है। उडूपानी बस्ती निवासी अजीत कुमार ने बताया कि उनके मोहल्ले तक एंबुलेंस नही आ पाने के कारण गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए झेलगी में ढोना पड़ा। साथ में मितानिन ललिता केटकेट्टा भी थी। गनीमत था कि रास्ते में कोई विशेष दिक्कत नहीं हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपूर में पत्नी सावित्री को भर्ती कराया गया जहां उसका सुरक्षित प्रसव हुआ। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती तक सड़क नही होने से अस्पताल तक ले जाने में विलंब होने से कई बार गंभीर मरीजों की सांसे भी थम जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)