रासेयो के राष्ट्रीय एकता शिविर में संत गहिरा गुरु विवि की चार सदस्यीय टीम ने दिखाई प्रतिभा.... छग को तीन गोल्ड मेडल... बच्चों ने कहा शिविर में दिखी अनेकता में एकता के साथ पूरी भारत की झलक.......
By -
जुलाई 29, 2023
0
अंबिकापुर। हरियाणा के मीरपुर में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में संत गहिरा गुरु विवि की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए तीन गोल्ड मेडल प्रदान किया। शिविर में जिला संगठक डॉ. एसएन पाण्डेय , होली क्रॉस कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका ऐश्वर्या गुप्ता सहित छत्तीसगढ़ से 8 प्रतिभायो ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि 17 राज्य के 200 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें हरियाणा के सर्वाधिक 100 और शेष जिलों के कुल 100 बच्चों ने भाग लिया। शिविर में अलग - अलग राज्यों के प्रतिभागियों को मिलाकर अलग - अलग टीम बनाई गई। एश्वर्या गुप्ता ने ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर पुरस्कार प्राप्त की। शिविर में कारगिल योद्धा, वीर जवान पायलट से भी बच्चों ने मुलाकात की। वहां के मुख्यमंत्री के समक्ष भी प्रस्तुति देने का बच्चों को अवसर मिला। सरगुजा के प्रतिभागियों ने कहा कि शिविर में कई प्रतियोगियों का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। छग की टीम में रायगढ़ विवि के भी बच्चों ने शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन किया।बच्चों ने कहा कि शिविर में विभिन्न भाषी प्रतिभागी शामिल हुए, जिससे अनेकता में एकता का एहसास होने के साथ पूरी भारत की सुंदर तस्वीर नजर आई। शिविर में बहुत कुछ सीखने को मिला। संत गहिरा गुरु विवि के कुलपति प्रो अशोक सिंह और कुल सचिव विनोद एक्का,होली क्रॉस की प्राचार्य सिस्टर शांता जोसेफ ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Tags:




