न्यूनदाब ने उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़ पर बढ़ाई सुखा खत्म होने की उम्मीद.. काले घने बादल, गर्जन के साथ अंबिकापुर में हुई झमाझम बारिश....
By -
जुलाई 29, 2023
0
मौसम विभाग ने कहा वातावरण है अनुकूल ....
अंबिकापुर। दस वर्षो के औसत वर्षा की तुलना में करीब 75.3 फीसदी पीछे चल रहे अंबिकापुर में आज देर शाम झमाझम बारिश होने से मायूस किसान खुशी से झूम उठे। मौसम विभाग के द्वारा मौजूदा समय में अच्छी बारिश के लिए अनुकूल मौसम होने की जानकारी दी गई है। मानसून द्रोणी अक्ष अपने सामान्य स्थिति के नजदीक आज श्रीगंगानगर, रोहतक, लखनऊ, गया, रांची से होते हुए ओड़िसा के न्यूनदाब क्षेत्र तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से उत्तरी ओड़िसा और उत्तर-पूर्वी छत्तीसगढ़ पर इस समय घने बादल पहुंच रहे हैं। तड़ित गर्जन और कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के अनुकूल वातावरण बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इस अवधि तक कम बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम अनुकूल हुआ था, इस बार भी मौसम पिछले साल जैसा ही नजर आ रहा है। मौजूदा समय में कहीं कहीं तेज चमक गरज के साथ भारी वर्षा की भी संभावना है।
Tags:




