उदयपुर के समीप यात्री बस पलटी, एक दर्जन सवारी हुए घायल...कलेक्टर एवं एसपी बस दुर्घटना में घायल मरीज से मिलने पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल... घायल मरीजों का कुशलक्षेम पूछ अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की हर संभव मदद के निर्देश.......

उदयपुर के समीप यात्री बस पलटी, एक दर्जन सवारी हुए घायल...कलेक्टर एवं एसपी बस दुर्घटना में घायल मरीज से मिलने पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल... घायल मरीजों का कुशलक्षेम पूछ अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की हर संभव मदद के निर्देश.......

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। उदयपुर के समीप कोरबा जा रही एक यात्री बस के पलट जाने से सवार एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा शनिवार को जिला चिकित्सालय में उदयपुर में हुई बस दुर्घटना में घायल मरीजों को देखने पहुंचे। कलेक्टर ने घटना की जानकारी संज्ञान में आते ही लगातार संबंधित एसडीएम एवं अस्पताल प्रबंधन से फॉलो अप लिया और हर संभव मदद करने के निर्देश जारी किए थे। इसके साथ ही कलेक्टर-एसपी स्वयं भी मरीजों को हाल जानने चिकित्सालय पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी डॉ अर्पण चौहान ने बताया कि यह कल रात रात की घटना है। कोरबा जा रही बस की दुर्घटना उदयपुर में पुलिया के पास हुई जिसमें 17 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली जिसमें से सात मरीजों को हाईवे पेट्रोलिंग, 112 और संजीवीनी 108 के सक्रिय सहयोग से जिला चिकित्सालय लाया गया। इनमें से एक मरीज अभी आईसीयू में भर्ती है। शेष को रात में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। स्थिति ठीक होने के कारण उन्हें सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है। कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम अंबिकापुर द्वारा आज निरीक्षण किया गया है। कलेक्टर श्री कुन्दन ने निरीक्षण कर भर्ती मरीज से उनका हाल चाल जाना। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को मरीज के परिजनों को सूचना देने और हर संभव मदद करने के विशेष निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)