ओवर टेक कर बाइक सवार राहगीरों के सामने अपनी गाड़ी अड़ा लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में पाई सफलता.... आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल.... सरगुजा के इस इलाके में दे रहे थे वारदात को अंजाम......

ओवर टेक कर बाइक सवार राहगीरों के सामने अपनी गाड़ी अड़ा लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में पाई सफलता.... आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल.... सरगुजा के इस इलाके में दे रहे थे वारदात को अंजाम......

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार राहगीरों को ओवर टेक कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नरेंद्र प्रसाद एक्का आत्मज भकुर्रा राम उम्र 47 वर्ष मंगारी जामपारा सीतापुर द्वारा 23 जुलाई को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 जुलाई को साथी विजय तिर्की के साथ अपने निजी कार्य से जशपुर अपनी मोटरसायकल से गए थे, जशपुर से महादेवडांड के रास्ते से अपने घर वापस आ रहे थे बीच रास्ते मे ग्राम एरण्ड के सुनसान जगह पर मोटरसायकल सवार तीन युवक प्रार्थी का दुपहिया वाहन को ओवरटेक कर रोक लिए उसके बाद पीछे से 4 अन्य युवक भी आ गए,सभी युवको ने मिलकर प्रार्थी एवं उसके साथी से मारपीट कर पर्स मे रखे कुल 4600 रुपये एवं दोनों के पर्स तथा आधारकार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी, एटीएम, 1 नग मोबाईल लूटकर भाग गये, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में धारा 341, 394, 395 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। दौरान जांच विवेचना थाना सीतापुर, विशेष पुलिस टीम एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त कर मुखबीर तैनात किये गए थे, जो संयुक्त पुलिस टीम की सक्रियता से मामले मे शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं, आरोपियों ने अपना नाम धमेन्द्र मरकाम पिता जशमन मरकाम 21 वर्ष, कनेश्वर राम पिता कमल सिंह 21 वर्ष, महेन्द्र कुमार उर्फ़ भाडुस आत्मज राजनाथ सिंह 20 वर्ष, करन पिता जगमोहन मरकाम 18 वर्ष चारो निवासी गिरहुलडीह बारोडीहपारा थाना सीतापुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर राहगीरों के दुपहिया वाहन को अपने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर रोककर प्रार्थी एवं उसके साथी से नगद, मोबाइल एवं पर्स मे रखे अन्य कागजात लूटपाट करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर 2000 रुपये नगद, लूटा गया पर्स एवं घटना मे प्रयुक्त 4 नग मोबाइल किया गया जप्त किया गया हैं, आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमांड मे बाल संप्रेक्षण गृह एवं अन्य 4 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहित विशेष पुलिस टीम एवं साइबर सेल पुलिस टीम एवं थाना सीतापुर के पुलिस स्टाप सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)