दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए कामांध दगाबाज युवक ने मित्र को ही उतार दिया मौत के घाट.... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...शहर के इस इलाके में सोमवार की रात हुई वारदात....
By -
अगस्त 01, 2023
0
अंबिकापुर। दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए एक कामांध युवक ने अपने दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी ने ही उसके इस अपराध की पोल खोली और पुलिस ने मृतक सुखलाल 42 वर्ष के हत्यारे दगाबाज दोस्त कार्तिक कोरवा 21 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के ग्राम टांगरपहरी निवासी सुखलाल पिता सहपाल पिछले दो साल से अंबिकापुर के मणिपुर में एक निर्माणाधीन भवन में अपनी पत्नी के साथ रहता था और कबाड़ बिन कर बेचना उसके जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन था। इधर आरोपी कार्तिक कोरवा भी अंबिकापुर में कबाड़ बिनता था। कबाड़ बिनने और बेचने के दौरान उसकी नजर सुखलाल की पत्नी पर पड़ी और वह उसपर फिदा हो गया। आरोपी ने उसे पाने के लिए सुखलाल के साथ दोस्ती की। दोनो साथ में कबाड़ बिनने जाते थे, इसी बीच मौका पाकर आरोपी सुखलाल की पत्नी के साथ छेड़छाड़ किया करता था। उसकी यह हरकतें बढ़ती गई और एक दिन वह सुखलाल की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने में कामयाब रहा। घटना दिवस सोमवार को भी वह देर रात करीब साढ़े बारह बजे उससे अवैध संबंध बना रहा था, जबकि महिला का पति बगल में ही सो रहा था। अचानक आहट मिलने पर वह उठ गया, जिससे रंगे हाथों पकड़ाने के बाद आरोपी कार्तिक ने मित्र सुखलाल को डंडे से पिटाई कर मार डाला और वहां से फरार हो गया था। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी शव के बगल में ही रात भर बैठी रही और सुबह होते ही कोतवाली पहुंच घटना की जानकारी देते हुए आरोपी का भी नाम बताया। खबर पर घटना स्थल की जांच करने के बाद पुलिस ने संभावित इलाकों में दबिश देकर आरोपी कार्तिक कोरवा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सुखलाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।
Tags:





