ऊंचडीह का मोहल्ला हुआ कीचड़ में तब्दील... पैदल चलने वाले हो रहे परेशान........वाहन चालक भी गिर रहे...

ऊंचडीह का मोहल्ला हुआ कीचड़ में तब्दील... पैदल चलने वाले हो रहे परेशान........वाहन चालक भी गिर रहे...

khabrigullak.com
By -
0
सूरजपुर (भूपेंद्र राजवाड़े)। ग्राम पंचायत ऊंचडीह के बैगापारा मोहल्ले का प्रमुख मार्ग बारिश के मौसम में कीचड़ में तब्दील हो अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस पंचायत में अभी तक कई सरपंच निर्वाचित हो चुके हैं मगर इस मार्ग की बदहाली आज तक दूर नहीं हो पाई। यह पंचायत का कोई दुरस्त इलाका नही बल्कि सरपंच के मोहल्ले की यह मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरपंच अपने मोहल्ले की सड़क का निर्माण नही करा पा रहा है तो दूसरे मोहल्ले की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उक्त मार्ग को हर 5 वर्ष बाद इंतजार रहता है कि कोई तो ऐसा सरपंच निर्वाचित होगा जो मेरी बदहाली पर तरस खाएगा और मेरी दुर्दशा सुधरेगी... लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है...! मोहल्ले वासियों का कहना है कि बार बार पंचायत प्रतिनिधियो के समक्ष गुहार लगाने के बाद भी हमारी बात कोई नहीं सुनता है। मार्ग पर गुजरने वाले राहगीर सड़क की दुर्दशा देख सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। सरपंच का यह बैगापारा मोहल्ला मलिन बस्ती में तब्दील होते जा रहा है, लेकिन इस ओर पंचायत प्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। इस संबंध में सरपंच से संपर्क नही हो पाने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)