राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक परमेश्वर यादव ने कहा - पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक है बेहतर मंच.... सीएम बघेल की पहल ने लोगों को अपनी संस्कृति में रची बसी खेलों से जोड़ा......
By -
अगस्त 01, 2023
0
सूरजपुर। राजीव युवा मितान क्लब द्वारा अयोजित जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्वय व विधायक प्रतिनिधि परमेश्वर यादव ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जोन से पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पंपानगर, तिवरागुड़ी, देवनगर, रामानुजननगर सहित अन्य जोन में पहुंच राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से मुलाकात करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वार विलुप्त हो रहे खेलों को बचाने के साथ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राजीव युवा मितान क्लबों का गठन किया गया है, जो कारगर साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगरीय क्षेत्रों में भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हर आयु वर्ग के खिलाड़ी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें गेड़ी दौड़, भौरा चालन, बाटी कंचा, कबड्डी, पिटूठुल एवं फुगड़ी सहित अन्य खेल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे मोबाइल, किक्रेट, फुटबॉल को छोड़ बाकी खेलों को नहीं जानते जबकि पहले मोबाइल नहीं था तब गिल्ली डंडा, भंवरा, गेडी , कबड्डी, रस्सा कसी, लंगडी दौड़, खोखो, बाटी, फुगड़ी, जैसें खेलों में ज्यादा रूची लेते थे और शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहते थे, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों को राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के उद्देश्य से गांव गांव में इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि हमारे बच्चे इन खेलों को जान सकें समझ सके व राज्य की संस्कृति,परम्परा,धरो हर नई पीढ़ी में जीवंत रहें। इसके साथ ही उन्होंने खेल मैदान में पहुंचे ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया और लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है और हर व्यक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह के नेतृत्व में लोगों की बहुप्रतिक्षित मांगे पूरी हो रही है और जमकर विकास हो रहा है। जिससे लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति संतुष्टि का भाव है। उन्होंने खिलाड़ियों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को विशेष महत्व दिया जा रहा है और इस बार के आयोजन में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को लाखों रूपए के पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा।जिसके लिए बैंक खातों की भी जानकारी मांगी गई है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छा खेल कौशल का प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश स्तर पर रोशन करने कहा।
Tags:




