छत्तीसगढ़ सहप्रभारी चंदन यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मन की बात सुनी .... उत्साहवर्धन करते हुए आगामी चुनाव के लिए कमरकस लेने की बात कही...! कार्यकर्ताओं ने भी उनके समक्ष खुले मन से अपने मन की बात रख सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेताओं और प्रशासन की अनसुनी पर नाराजगी जताया......जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित बैठक में और क्या - क्या हुआ. पढ़ें पूरी खबर ...

छत्तीसगढ़ सहप्रभारी चंदन यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मन की बात सुनी .... उत्साहवर्धन करते हुए आगामी चुनाव के लिए कमरकस लेने की बात कही...! कार्यकर्ताओं ने भी उनके समक्ष खुले मन से अपने मन की बात रख सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेताओं और प्रशासन की अनसुनी पर नाराजगी जताया......जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित बैठक में और क्या - क्या हुआ. पढ़ें पूरी खबर ...

khabrigullak.com
By -
0

 


अम्बिकापुर
।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव और छत्तीसगढ़ सहप्रभारी चंदन यादव कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नब्ज टटोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मन की बात सुनी,उनका उत्साहवर्धन किया और आगामी  चुनाव के लिए कमरकस लेने की बात कही।कार्यकर्ताओं ने भी खुले मन से अपने मन की बात रख सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेताओं और प्रशासन की अनसुनी  पर नाराजगी जताया।

          कांग्रेस के बूथ चलो अभियान से पहले प्रदेश प्रभारी सचिव कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने पहुंचे थे राजीव भवन में जिला कांग्रेस के विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार बनती है।जमीनी कार्यकर्ताओं का महत्व मंच पर बैठे नेताओं से कहीं अधिक है छत्तीसगढ़ सरकार के काम की चर्चा देशभर में हो रही है लोग छत्तीसगढ़ मॉडल की बात करते हैं तो छत्तीसगढ़िया का सीना गर्व से तन जाता है। राजनीतिक पटल पर कुछ कमियां रह गई थी जिसे कई कांग्रेस हाईकमान धीरे-धीरे दूर कर  रही है।जो व्यक्ति सँगठन और सरकार में किसी भी पद पर है  उसकी जवाबदेही पार्टी के लिए  ज्यादा है। सरगुज़ा का संभागीय  सम्मेलन में प्रदेश में सबसे बेहतर था। शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने इसकी सराहना की है। अब तक कार्यकर्ता नेता से मिलने आते थे,अब बूथ चलो अभियान में नेता मतदान केंद्र के जाकर कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओ से संवाद करेंगे। इसे बूथ चलो अभियान नाम दिया गया है। उन्होंने बूथ मैनेजमेंट का तरीका बताया श्री यादव ने कहा भूत चलो अभियान के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण विधानसभा वार संकल्प शिविर आयोजित किए जाएंगे प्रदेश में बदली परिस्थिति का असर आगामी 15-20 दिनों में साफ दिखाई देगा। लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा सरकार ने घोषणा पत्र के आधे से ज्यादा वादा पूरा किया है शेष जो बचे हैं उन पर भी काम हो रहा है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना जरूरी है सरकार के कामों को जमीन तक पहुंचाना उनकी ही जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को दमदारी से रखेगा तो निश्चित तौर से कांग्रेस की जीत होगी। औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने कार्यकर्ताओ की शिकायतों से इत्तेफाक जताया। उन्होंने कहा कुछ कमियां  रही होगी लेकिन हम सब मिलकर इसे दूर कर लेंगे। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा जो दिखाई देता है कि कई बार स्थिति विपरीत है।कांग्रेस हाईकमान ने इस स्थिति को समझा  और कायकर्ताओं का मन टटोलने का मन बनाया। इसके बेहतर  परिणाम सामने आएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने संगठन की ओर से बात रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बना सम्मान देने के लिए कांग्रेस हाई कमान का आभार जताया। उन्होंने  कहा  चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करता है चुनाव जीतने के बाद प्रशासनिक  अधिकारी सरकार चलाने लगते हैं। हमे यह व्यवस्था बनानी होगी जिससे सरकार के निर्णय में संगठन की भूमिका दिखाई दे। महापौर डॉ अजय तिर्की,जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह,पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ,महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, मार्तण्ड प्रताप सिंह, विक्रमादित्य सिंह ने भी सम्बोधित किया। आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिमा सोनी ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, मोहम्मद इस्लाम, सैयद अख्तर ,संध्या रावानी,सफीक खान, सुधांशु गुप्ता,नुरुल अमीन सिद्दकी,हेमंती प्रजापति, कृपा गुप्ता,आशीष वर्मा, तिलक बेहरा अनिमे केरकेट्टा असफाक अली, अनूप मेहता,विकल झा, नरेंद्र विश्वकर्मा, रजनीश सिंह, हिमांशु जायसवाल, नीतीश ताम्रकार, विकास केशरी, अनिमेष सिन्हा, मिथुन सिंह,इंद्रजीत धंजल, प्रभात रंजन सिन्हा,केदार यादव ,राजनाथ सिंह  ,ओम प्रकाश सिंह, नीरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)