जंगली पुटू के सेवन से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार..! रविवार की रात किया भोजन... थोड़ी देर में ही उल्टी दस्त की होने लगी शिकायत, मैनपाट के इस इलाके में हुई घटना....

जंगली पुटू के सेवन से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार..! रविवार की रात किया भोजन... थोड़ी देर में ही उल्टी दस्त की होने लगी शिकायत, मैनपाट के इस इलाके में हुई घटना....

khabrigullak.com
By -
0



मैनपाट
(महेश यादव)।  विकासखंड के ग्राम परपटिया में रविवार की रात जंगली पुटू के सेवन से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए, जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपूर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पटपरिया निवासी एक माझी परिवार के द्वारा कल जंगली पुटू की सब्जी का सेवन किया गया था। इसके कुछ देर बाद ही परिवार के सदस्य उल्टी, दस्त करने लगे। अचानक चार लोगों के  बीमार पड़ जाने पर हडकंप भी रहा। ग्रामीणों के द्वारा कबरी मझवार 30 वर्ष, फूलमती 25 वर्ष, मनरूपा 10 वर्ष और सुमारसाय 12 वर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि सभी के स्वास्थ्य में सुधार है, जिससे उन्हें छुट्टी दी जा रही है। विदित हो कि बारिश के मौसम में जंगली पुटू बड़े पैमाने पर उगते हैं, और यह आदिवासी अंचल सरगुजा में प्रिय भोजन भी है, बाजार में इसका शुरुआती भाव 800 से 1000 रुपए प्रति किलो तक होता है। वहीं इसके सेवन से लोगों के बीमार पड़ने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)